Breaking News

JAUNPUR NEWS. पत्नी की बिना रजामंदी युवक ने रचाई भाभी से शादी, मुकदमा दर्ज

JAUNPUR. गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बारी गांव में एक विवाहिता ने अपने पति पर भाभी से शादी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता प्रमिला यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इसके बावजूद उसके पति विनय यादव ने उसकी रजामंदी के बिना अपनी ही भाभी सुषमा से दूसरी शादी कर ली और उसे पत्नी का दर्जा देकर सूरत में रख रहा है।
प्रमिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसका पति फोन पर गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी।
थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हल्का प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह की जांच में मामला सत्य पाया गया। इसके बाद प्रमिला की तहरीर के आधार पर उसके पति विनय यादव, चचिया ससुर धर्मराज और देवर अजय राज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!