RAMPUR. रामपुर थाना पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित आईटी एक्ट और कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आज दिनांक 28 अगस्त 2025 को विशेष अभियान चलाते हुए इमिलिया घाट पुल के पास से वांछित आरोपी नफीस अहमद पुत्र मैनुद्दीन उर्फ बेदे निवासी ग्राम भाउपुर (शेखपुर) थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।
थाना रामपुर पर आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 142/25 धारा 352, 351(2), 333, 70(2) बीएनएस, धारा 5/6 पाक्सो एक्ट एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है। बताया गया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था और फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक रियलमी नारजो मोबाइल फोन भी बरामद किया, जिसे जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे अन्य खुलासे भी संभव हैं।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी इंस्पेक्टर देवानंद रजक, थाना रामपुर, सब इंस्पेक्टर महंगू यादव, हेड कांस्टेबल महेन्द्र यादव, कास्टेबल सोनू यादव, दीपक कुमार मौजूद रहे।
इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है और इससे अपराधियों में खौफ पैदा होगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी