शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. मनपा के पूर्व/प्रभाग समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. सुनील यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके परिवारीजनों ने अंधेरी (पूर्व) के शेर-ए-पंजाब स्थित वृद्धाश्रम में खाद्यान सामग्री वितरित कर वरिष्ठ नागरिकों की सेवा की।
इस अवसर पर स्व. यादव की धर्मपत्नी पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव ने उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए, जिससे वातावरण भावुक हो उठा।

उन्होंने कहा कि स्व. यादव न केवल परिवार के मुखिया बल्कि क्षेत्र के कर्मठ भाजपा नेता भी थे, जिन्होंने अंधेरी के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किया। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार और क्षेत्र—दोनों को अपूरणीय क्षति हुई।
कार्यक्रम में भाजपा अंधेरी मंडल अध्यक्ष रूपेश दांडेकर, उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, वार्ड क्रमांक 80 के किशोर धोत्रे, विक्रम यादव, दिशा संध्या यादव, गौरांग यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी