MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिलाओं ने एक इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक पर अपनी पुत्री के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कोतवाली प्रभारी से शिकायत किया आरोप है कि पुलिस ने शिकायत को अनसुना करते हुए कई घंटे तक पीड़ित महिलाओं और छात्राओं को ही थाने में बैठाएं रखा जिसके कारण देर शाम कार्रवाई नहीं होता देख महिलाएं अपने घर वापस चली गई है। फिलहाल कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।
बताया जाता है कि सोमवार की सुबह दो छात्रों की माता ने कोतवाली पहुंच कर प्रभारी को तहरीर देकर आरोप लगाया कि क्षेत्र के कनावा में स्थित प्रेम शंकर इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक ने बीते दो दिन पहले विद्यालय की एक कमरे में हमारी पुत्रियों के साथ ले जाकर छेड़खानी किया है और तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आरोप है कि पुलिस तहरीर लेकर जांच पड़ताल के नाम पर पीड़िता को घंटो बैठाएं रही। अपनी मां के साथ आई पीड़ित छात्राएं पुलिस से सहायता न मिलता देख शाम को घर लौट गई। पीड़ित छात्राओं की माताओ ने तहरीर में बताया कि हमारी पुत्रियां उक्त विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा हैं। बीते शुक्रवार को प्रधानाध्यापक ने हमारी पुत्रियों को एक कमरे में बुलाया और उन लोगों के साथ छेड़खानी करने लगे। छात्राएं घर जाकर रोते हुए अपनी आपबीती घर वालों को बतायी। बच्चियों के पिता रोजी रोजगार के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। पीड़ित छात्राओं की मातायें आरोपित प्रधानाचार्य के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रही थी। आरोप है कि पुलिस मामले को छोटी बात कहते हुए जांच पड़ताल के नाम पर पीड़ितों को घंटो बैठा कर सुलह समझौते के लिए दबाव बनाने का प्रयास कर रही थी। न्याय मिलने की जगह उन पर दबाव बनाए जाने से मायूस पीड़िता वापस घर लौट गई। उक्त घटना की खबर से गांव में आरोपित के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बीआरसी 24 न्यूज़ उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य से भी संपर्क करना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है निकट भविष्य में अगर संपर्क होता है तो उनका भी पक्ष रखने का काम करेगा।
प्रतीकात्मक फोटो
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी