शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. मुंबई में अंधेरी (पूर्व) के 90 फीट रोड स्थित इन्फिनिटी मॉल के सामने गांवदेवी सोसायटी पंडाल में गांवदेवी तरुण मित्र मंडल द्वारा स्थापित विघ्नहर्ता श्री गणेश के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं। मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती। बप्पा भक्तों की मुराद अवश्य पूरी करते हैं।

रविवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप शुक्ला, एड. राजनारायण ‘राज’ यादव, शिवसेना के पूर्व नगरसेवक राजू श्रीपाद पेडणेकर, शाखा प्रमुख गोपीनाथ वाघमारे, जीतू पांडेय और ब्राह्मण सेवा संघ, अंधेरी के विकास मिश्रा ने बप्पा के दर्शन किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्याम पाटिल व पदाधिकारी आतिश तिवारी ने अतिथियों का सत्कार किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी