SURERI. जौनपुर जिले के सर्वेश्वरी महाविद्यालय, कमरुद्दीनपुर (शिव मंदिर के पास) सुरेरी में जरूरतमंदों की सेवा और गरीबों के आँखों की रोशनी लौटाने की पहल, समाजहित को ध्यान में रखते हुए राज शंकर आई हॉस्पिटल वाराणसी एवं शोभा एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन आगामी 4 सितंबर को में किया जाएगा।

महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों की आँखों की जाँच निःशुल्क होगी। विशेष रूप से मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन भी निःशुल्क किया जाएगा।
डॉ. भारत सिंह ने कहा कि मरीजों को ऑपरेशन से लेकर अस्पताल में ठहरने, भोजन और आने-जाने की व्यवस्था तक की सभी सुविधाएँ अस्पताल की ओर से उपलब्ध कराई जाएँगी।
शिविर का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया
शिविर की तैयारी के दौरान जयेश सिंह (जिला मंत्री), मनीष सिंह (डायरेक्टर इन्फिनिटी कॉलेज), राजकपूर पटेल, संदीप सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के प्रतिनिधि डॉ भारत सिंह माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र प्रदान करके स्वागत किया और इस सराहनीय पहल के लिए आभार जताया।
शिविर को लेकर स्थानीय लोगों में दिखी उत्साह
कमरुद्दीनपुर सहित आसपास के गाँवों के लोगों में शिविर को लेकर काफी उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि यह आयोजन सैकड़ों परिवारों के लिए जीवन बदलने वाला साबित होगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी