शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश शेट्टी का जन्मदिन मंगलवार को अंधेरी (पूर्व) स्थित महाकाली गुफा रोड पर पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन उनके निजी सचिव संतोष बागवे के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने माला पहनाकर सुरेश शेट्टी का स्वागत किया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। स्वागत करने वालों में पार्टी के बालासाहेब जाधव, मनीष मिश्रा, गोविंद संबटवार, संजीव सिंह, राय साहब सरोज, गणेश शेगर, जितेंद्र पाठक समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी ने सभी शुभेच्छुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन सामाजिक जिम्मेदारी से विमुख नहीं होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनता की मूलभूत जरूरतों बिजली, पानी, सड़क, शौचालय, अस्पताल और शिक्षा के लिए लगातार काम करते रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि शेर-ए-पंजाब स्थित कांग्रेस कार्यालय चौबीसों घंटे आम जनता के लिए खुला रहेगा, ताकि क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं सीधे रख सकें और उनका समाधान प्राथमिकता से किया जा सके।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी