Breaking News

RAMPUR NEWS. रामपुर विद्युत उपभोक्ताओं को 24 घंटे मिलेगी विद्युत- बोले एसडीओ मुरलीधर मौर्य

RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित पांच फीडरों को 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलने का सपना हकीकत में बदलने जा रहा है। यह कारनामा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात विद्युत एसडीओ की मेहनत और उनकी उपभोक्ताओं के प्रति समर्पण की भावना और लगन के चलते हुआ। शीघ्र ही रामपुर फीडरों से संचालित हजारों गांवों के लाखों उपभोक्ताओं की बिजली को लेकर बल्ले बल्ले शुरू हो जाएगी और 24 घंटे बिजली पाने की सपना हकीकत में बदल जाएगी।

फोटो- 24 घंटे बिजली पाने के सपने को हकीकत में बदलने वाले एसडीओ मुरलीधर मौर्य

रामपुर विद्युत उपकेंद्र पर दो दिनों से रामपुर एसडीओ मुरलीधर मौर्य 24 घंटा उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं और इनकमिंग और आउटगोइंग फीडर (पैनल) लगाने में सफलता प्राप्त कर लिया है। जिस पर एसडीओ ने दिन रात मेहनत किया यह फीडर वही है जो हाईटेंशन वोल्टेज निकालकर उपभोक्ताओं की घरों के लिए लगाया गया आउटगोइंग 220 वोल्ट ट्रांसफार्मर तक सप्लाई पहुंचाता है।
बता दे की एसडीओ मुरलीधर मौर्य ने बताया कि पिपरावन, रामपुर देहात, रामपुर टाउन पर नया पैनल (फीडर) लगाया गया जो सफलतापूर्वक काम करना शुरू कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं में विद्युत सुचारू रूप से शीघ्र मिलेगा और खड़गपुर एवं नूरपुर फीडर जो पुराना और जर्जर था उसका भी विद्युत इंजीनियरों द्वारा इनकमिंग बनवाकर नया करा दिया गया है। सभी रामपुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित पांच फीडर का लाइट अब सफलतापूर्वक चलेगी। उन्होंने कहा कि अगर विद्युत उपभोक्ता बिजली विभाग की सहायता बकाया बिल को भुगतान कर करते हैं तो शीघ्र ही उनके घरों तक 24 घंटे सप्लाई दिया जाएगा यह वादा नहीं है बल्कि हकीकत में करके दिखाया जाएगा।
पांच फीडरों को नया बनाने में एसडीओ मुरलीधर मौर्य के अलावा अवर अभियंता सत्येंद्र प्रसाद राम, एसएसओ विमल सिंह, अविनाश यादव, लाइनमैन विनोद पांडेय झुंनझुनू, रामकिशन सरोज, अवधेश कुमार समेत क्षेत्र के तमाम लाइनमैनों ने उपभोक्ताओं के घरों तक विद्युत पहुंचाने के लिए सहयोग दिया। इस संबंध में रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने एसडीओ मुरलीधर मौर्य को उपभोक्ताओं के प्रति समर्पण की भावना रखने के लिए कोटि कोटि बंधाई दिया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!