शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य मो. आरिफ (नसीम) खान ने ईद-ए-मिलाद पर 8 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है।
गौरतलब है कि इस वर्ष ईद-ए-मिलाद और अनंत चतुर्दशी एक ही दिन पड़ने से सरकार और पुलिस प्रशासन के समक्ष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई थी। आपसी भाईचारा और हिंदू-मुस्लिम एकता कायम रहे, इस भावना से प्रेरित होकर नसीम खान ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर 8 सितंबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने की मांग की थी।
नसीम खान के पत्र पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने निर्णय लिया और 8 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। इस फैसले पर नसीम खान ने राज्य सरकार का आभार प्रकट किया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी