Breaking News

JAUNPUR NEWS. खौलते तेल की कड़ाही में गिरा किशोर ,हालत गंभीर, रेफर

JAUNPUR. जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी राम प्रवेश दुबे का 14 वर्षीय विनय दुबे स्थानीय बाजार के वाराणसी मार्ग पर अतिक्रमण कर लगाए गए दुकान में खौलते तेल की कड़ाही में गिर गया। जिससे वह झुलस गया। आनन फानन में उसे सीएचसी डोभी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
स्थानीय बाजार के वाराणसी रोड पर अतिक्रमण कर पटरी पर ठेले पर दुकान लगाए गए हैं। एक ठेले के नीचे जलेबी बनाने के लिए कड़ाही में तेल खौल रहा था। इसी बीच चार लोग आपस में हाथापाई करने लगे। पटरी पकड़कर जा रहा किशोर विनय दुबे उन लोगों से बचने के लिए किनारे भागा तो असंतुलित होकर कड़ाही में गिरने से झुलस गया। घटना से अफरा तफरी मच गई। स्वजन व स्थानीय लोग तत्काल सीएचसी डोभी ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!