Breaking News

RAMPUR NEWS. संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की फांसी से मौत, परिजन जमीनी विवाद का लगा रहे हैं आरोप

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की घर में बने कमरे के अंदर मौत हो गई है। परिजनों ने दबी जुबान युवक की मौत फांसी से हुई बता रहे हैं जबकि उसकी मां ने रो-रो कर पुलिस के सामने अपने पट्टीदार पर जमीनी विवाद बताकर एकमात्र बेटे की मौत होने का कारण बता रही है।

फोटो-मृतक के घर पर पहुंची जांच करती पुलिस

थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी संतोष उपाध्याय का 22 वर्षी पुत्र विशाल उपाध्याय की मौत गुरुवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। गले में फांसी के फंदे का निशान साफ-साफ दिखाई पड़ रहा है। मृतक के पिता संतोष उपाध्याय ने अपने बेटे को उठाकर भदोही के एक नर्सिंग होम में शुक्रवार की तड़के ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे की मौत होना बताया। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की समाचार पर स्थानीय थाने की पुलिस भी युवक के घर पहुंची लेकिन वहां कोई मिला नहीं, बाद में खोजबीन हुआ तो पता चला कि युवक को इलाज के लिए भदोही स्थित एक नर्सिंग होम में ले जाया गया है जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। तब पुलिस भदोही के लिए रवाना हुई लेकिन रास्ते में ही युवक की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर सिधवन चौकी पर ले आई और वहां पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फोटो- एकमात्र पुत्र की मौत पर सुध बूध खो चुकी मां को संभालते पिता संतोष उपाध्याय 

पुलिस के सामने ही मृतक की मां रो-रो कर अपने एक पट्टीदार पर जमीनी विवाद के चलते बेटे की मौत होने का कारण बताई है। वही पिता संतोष उपाध्याय एकमात्र पुत्र के संदिग्ध मौत हो जाने के बाद स्तब्ध है और अभी वह पुलिस के सामने कुछ भी बताने में असमर्थ हैं।
मृतक की मां का माना जाए तो उनके ससुर फूलचंद उपाध्याय ने पति के माता विमला देवी को कुछ जमीन दान पत्र लिख दिया था जिसको लेकर पट्टीदारी में काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी जमीनी विवाद को लेकर जान से मारने की धमकी भी संतोष उपाध्याय को मिल चुकी है। इसके संबंध में संतोष उपाध्याय मुख्यमंत्री से लेकर प्रमुख सचिव तक आई जी, डीआईजी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक जिलाधिकारी से लेकर एसडीएम मड़ियाहूं तक जमीनी विवाद और जान का खतरा बताकर रजिस्टर्ड शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन अभी तक ठीक से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। तब तक संदिग्ध परिस्थितियों में विशाल उपाध्याय की मौत अबुझ पहेली बन गई है।

फोटो- पोस्टमार्टम के लिए शव भरती पुलिस

मामले में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर देवानंद रजक ने बताया कि मृतक का बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा, घर पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ड्यूटी लगा दिया गया है।

फोटो -मृतक के पिता द्वारा दी गई शिकायत की फोटोकॉपी

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!