शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पर विराजमान विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन करने पहुँची भारतीय जनता पार्टी, मुंबई की प्रवक्ता रीता निलेश सिंह ने मुख्यमंत्री का सत्कार किया।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस अवसर पर रीता सिंह द्वारा भावपूर्ण सत्कार किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं। उनकी इस टिप्पणी का समर्थन पूर्व मंत्री विद्या ठाकुर ने भी किया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सत्कार करते हुए भारतीय जनता पार्टी, मुंबई की प्रवक्ता रीता निलेश सिंह।
गौरतलब है कि सीएम आवास ‘वर्षा’ पर गणेशोत्सव के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया था, जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान रीता सिंह ने मुख्यमंत्री को भगवा गमछा और भगवान शंकर जी की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम, सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, जयप्रकाश ठाकुर, भाजपा भाजपा, उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष ज्ञानमूर्ति शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी