Breaking News

SURERI NEWS. महिला पत्रकार से अभद्रता करने पर ग्राम प्रधान का बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

SURERI. जौनपुर जिले के रामपुर विकासखंड के घाघरपुर गांव प्रधान द्वारा महिला पत्रकार से अभद्रता करना महंगा पड़ गया, पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया बाद में माननीय न्यायालय ने ग्राम प्रधान के बेटे को चेतावनी देकर जमानत दे दिया तब जाकर प्रधान बेटे संग घर पहुंचे और राहत की सांस लिया।
बता दे की दो दिन पूर्व घाघरपुर के ग्राम प्रधान राम शिरोमणि राजभर एवं उनके बेटे सूरज ने दैनिक भास्कर डिजिटल के महिला पत्रकार अर्चना मिश्रा को विकास कार्यों के बाबत सवाल पूछने पर अभद्रता किया था और प्रधान पुत्र ने समाचार के प्रकाशित करने पर जान से मारने की धमकी दिया था। सोशल मीडिया से लेकर समाचार पत्रों में महिला पत्रकार से अभद्रता करने का वीडियो वायरल होने पर सुरेरी थानाध्यक्ष ने घटना को गंभीरता से खुद संज्ञान में लेते हुए महिला पत्रकार के पास पहुंचे और उनकी तहरीर लेकर ग्राम प्रधान राम शिरोमणि राजभर के पुत्र सूरज राजभर को गिरफ्तार कर थाने ले आए देर शाम तक उनका चालान एसडीएम कार्यालय मड़ियाहूं कर दिया। प्रकरण की संज्ञान में आते ही एसडीएम ने आरोपी को अपने सामने पेश कराया और भविष्य में पत्रकारों के साथ अभद्रता नहीं करनी की चेतावनी देते हुए प्रधान के बेटे की जमानत दे दिया तब ग्राम प्रधान ने राहत की सांस लिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!