MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव निवासी अखबार विक्रेता राम मूर्ति गुप्ता सड़क दुर्घटना में सोमवार की दोपहर घायल हो गए। परिजनों ने उठाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सरौना गांव निवासी राममूर्ति गुप्ता प्रतिदिन जमालापुर बाजार से अखबार उठाकर टीवीएस मोटरसाइकिल से लोगों तक पहुंचाने का काम करते थे। सोमवार को भी वह अखबार पहुंचने का काम कर रहे थे कि मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के सीरिया गांव में 135 एनएच हाईवे पर पिकअप गाड़ी में मोटरसाइकिल से टकरा गए। टक्कर के बाद पिकअप गाड़ी घटनास्थल से जमालापुर चली गई जिसे परिजनों ने जमालापुर चौकी पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को गिरफ्तार कर लिया।
परिजनों की माना जाए तो प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर वह रात भर आईसीयू में रहे हालत गंभीर होने पर मंगलवार की सुबह उन्हें वेंटिलेटर पर भेजा गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अखबार विक्रेता राम मूर्ति गुप्ता परिजनों से बातचीत नहीं कर पा रहे हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी