Breaking News

JAUNPUR NEWS. पत्रकार के पिता की हृदयगति रुक जाने से मौत, परिजनों, मित्रों में छाया शोक

JAUNPUR. मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के रामनगर विकासखंड के औंरा गांव सभा में कायस्थ परिवार में जन्मे 80 वर्षीय शमशेर बहादुर श्रीवास्तव का लंबी बीमारी की बाद हृदय गति रुक जाने के कारण वाराणसी के बीएचयू में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट वाराणसी में किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र विनय कुमार श्रीवास्तव “पिंटू” पत्रकार ने दिया। गांव एवं आसपास में स्व. शमशेर ऑपरेटर के नाम से विख्यात थे।


बता दे कि औंरा ग्राम सभा में स्थित कायस्थ परिवार में जन्में शमशेर बहादुर श्रीवास्तव ट्यूबवेल ऑपरेटर रहे। उन्होंने सरकारी पद से रिटायर होने के बाद घर पर ही रहकर अपना जीवन बच्चों के बीच व्यतीत किया उनकी पत्नी का निधन दो माह पुर्व हो गया था। पत्नी की मौत के बाद से वह अस्वस्थ चल रहे थे। एक हफ्ते पहले उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया उनका देखभाल कर रहे पत्रकार पुत्र विनय कुमार श्रीवास्तव बीएचयू स्थित इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। देर रात पार्थिव शरीर घर आने पर शुभचिंतकों, मित्रों एवं रिश्तेदारों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मंगलवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट ले जाया गया जहां पर पत्रकार पुत्र ने मुखाग्नि दिया।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई की आकस्मिक शोक सभा रामपुर बाजार में महामंत्री जय सिंह के कार्यालय पर तहसील अध्यक्ष बृजराज चौरसिया की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें संघ के उपाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव पिंटू के पिता के हृदयगति रुक जाने पर दु:ख प्रकट करते हुए 2 मिनट का मान रखा गया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि विनय श्रीवास्तव के पिता सा हृदय रूपी गंगाजल के समान थे जो भी दरवाजे पर पहुंच जाता था उनसे सहज रूप में मिलकर अपने दुख और सुख को बांटते थे। ऐसे पिता के खोने का दु:ख हम सभी को है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें‌। शोकसभा में तहसील अध्यक्ष बृजराज चौरसिया, महामंत्री जय सिंह, अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार जायसवाल, शीतला प्रसाद जायसवाल, मनोज सिंह, राज नारायण गिरी, अर्चना मिश्रा, वेद प्रकाश शुक्ला, निशांत सिंह, उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, प्रभाकर सिंह, मुकेश मोदनवाल समेत अन्य ग्रापए के पत्रकार सदस्य मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!