Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं भाजपा नगर महामंत्री चंदन केशरी के दादी का निधन, अंतिम संस्कार वाराणसी में होगा

MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं नगर की वरिष्ठ पत्रकार स्व. गुलाबचंद केसरी की माता एवं नगर भाजपा महामंत्री चंदन केसरी की दादी पार्वती देवी 85 वर्ष का 17 सितंबर की सुबह लंबी बीमारी के बाद उनके उनके निज आवास गंज गली में निधन हो गया।

फोटो- नगर महामंत्री चंदध केसरी के दरवाजे पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे नगरवासी

निधन का समाचार जैसे ही नगर के लोगों को हुआ उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान व्यापारी, राजनेता, मित्र, शुभेच्छु सभी दरवाजे पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।


उनका अंतिम शव यात्रा करीब 7 बजे रात गंज मोहल्ला से निकालकर मणिकर्णिका घाट वाराणसी के लिए जाएगी। जहां पर उनका का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौके पर परिजन गोपाल केसरी एडवोकेट, रवि केसरी, पंकज केसरी, रमेश केसरी समेत अन्य मौजूद है।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डॉ. परमजीत सिंह, अनिल कुमार निगम, महेश साहू, डा. रूपचंद, अजय साहू, मिथिलेश पांडेय, पत्रकार राहुल गुप्ता, रमेश केसरी, सोहनलाल सेठ, विजय मौर्य, समेत काफी संख्या में लोग दरवाजे पर पहुंच के शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!