शीतला प्रसाद सरोज
MARIYAHU. जौनपुर जिले में जगत निर्माता भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर बुधवार को मड़ियाहूं तहसील के विकासखंड रामनगर स्थित ग्रामसभा सरौना, पोखरा में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विधिवत पूजा-अर्चना की। दिनेश कुमार ‘मास्टर’ सरोज की ओर से आयोजित इस पूजा को अजय कुमार ‘मास्टर’ विश्वकर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न कराया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार हरिगोविंद विश्वकर्मा ने कहा कि जगत निर्माता भगवान श्री विश्वकर्मा जी केवल हमारे ही समाज के आराध्य देव नहीं बल्कि संपूर्ण समाज के पूज्य देवता हैं। उनके सम्मान में ही देशभर में प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य अमरदीप विश्वकर्मा, राजकुमार ‘मास्टर’ सरोज, जियालाल सरोज, अजय कुमार श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद विश्वकर्मा, मुन्नालाल सरोज, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, गंगाजली सरोज, सावित्री सरोज, उष्माला देवी सरोज और राजेंद्र प्रसाद ‘भोनू’ यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी