BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र स्थित कुसा गांव में शनिवार को हाईकोर्ट के आदेश पर रास्ते की भूमि पर बनाए गए चार मकानों को तहसील प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही। कार्रवाई का परिवार वालों ने विरोध करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
थाना क्षेत्र के कुसा गांव के कमलाशंकर पुत्र लालता प्रसाद ने एसडीएम मड़ियाहू व जिलाधिकारी को सरकारी रास्ते की भूमि पर कब्जा करने की कई बार शिकायत करते हुए उसे खाली कराने को मांग की थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह हाईकोर्ट चले गए। मामले को संज्ञान में लेते हुए हाईकोर्ट ने भूमि खाली कराने का आदेश दिया था। इस पर शनिवार को तहसीलदार मड़ियाहू राकेश कुमार सिंह, हल्का दरोगा अम्ब्रीश सिंह ने मजदूर के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। तहसील की टीम ने रामसिंह पुत्र कालु, उत्तम पुत्र राममनोहर, कमलाशंकर पुत्र लालता प्रसाद व शिवपूजन पुत्र भगवान दास के मकान को ध्वस्त कराते हुए रास्ते को खुलवाया।
*मकान पर मजदूर लगते ही चीखने लगे लोग*
कुसा गांव में रास्ते की जमीन पर मकान बना कर रहने वाले परिवार उस समय चिल्लाने लगे जब उनके घरों पर मजदूर लगाकर हथोड़ा, रम्मा, कटर से काटकर ध्वस्त कर दिया। बच्चे अपने मां बाप से लिपट कर रो रहे थे। वही शिवपूजन का आरोप है कि जो भी नापी हुआ है वह गलत तरीके से हुआ है जबकि चकरोड (रास्ते) में मेरा कोई भी मकान नहीं बना है फिर भी मेरा मकान गिराया जा रहा है वही राजस्व विभाग के ऊपर विपक्षी से पैसे लेने का भी आरोप लगाया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी