JAUNPUR. मड़ियाहू नगर पंचायत अंतर्गत दिलावरपुर मोहल्ले में भीटा एवं तालाब की जमीन पर विद्यालय नहीं महाविद्यालय बना लेने से जहां हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है वही आम जनता के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है। एक अखबार में प्रकाशित विज्ञापन, जनता की नजर में आते ही नगर में आक्रोश की आग धधक रही है, चहुंओर नगर में मांग हो रही कि ऐसे विद्यालय को गिराकर भीटा तालाब की जमीन को पुन: अपने अस्तित्व में लाया जाना चाहिए। ऐसे में नगर पंचायत भीटा तालाब को पुनः अस्तित्व में लाने के लिए लड़ाई लड़ना शुरू कर दिया है जिसमें स्थगन आदेश भी माननीय हाई कोर्ट से जारी है।
आपको बता दे कि मड़ियाहूं नगर के दिलावरपुर मोहल्ले में कल्पना इंटर कॉलेज, कौशिल्या महाविद्यालय स्थित है। आरोप लगाया जा रहा था की उक्त विद्यालय भीटा तालाब की जमीन पर बना हुआ है। जिसके लिए कौशल्या महाविद्यालय के प्रबंधक ने अखबार में खुद प्रकाशित विज्ञापन के जरिए वर्ष 1359 फसली के अनुसार की नवैयत का जिक्र करते हुए अपने को दूध में पानी की तरह अलग बताया हैं। यानी विज्ञापन की माना जाय तो साफ-साफ प्रबंधक का आशय है कि जो विद्यालय बनाया गया वह भीटा तालाब की जमीन पर नहीं बनाया गया। लेकिन आरोप है कि प्रबंधक ने विद्यालय को भीटा तालाब के जमीन में काफी हिस्सा बनवाया है और भीटा तालाब के जमीन पर कौशल्या एवं कल्पना कॉलेज का लगातार निर्माण जारी है। बताया जाता है कि इसके लिए नगर पंचायत द्वारा हाईकोर्ट में वाद दायर कर स्थगन आदेश भी लिया है। बावजूद कॉलेज के प्रबंधक हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन लगातार करते चले जा रहे हैं। कई नगरवासियों ने नगर पंचायत में शिकायत देकर मांग किया है कि दिलावरपुर मोहल्ले में भीटा तालाब पर अगर विद्यालय अथवा महाविद्यालय बनाया गया है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए और विद्यालय को मानक के विपरीत नहीं होने के कारण उसकी मान्यता को रद्द करवाते हुए बंद कराया जाए। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने बताया की नगर में भीटा तालाब की जमीन को सुरक्षित करने के लिए माननीय हाईकोर्ट में वाद दायर है, इसमें स्थगन आदेश भी है। जांच करवाई जा रही है अगर कोई भीटा तालाब की जमीन पर अतिक्रमण करता पाया गया तो नगर पंचायत द्वारा कारवाई किया जाएगा।

BRC24NEWS अब खबर दिखेगी