Breaking News

JAUNPUR NEWS. रामपुर थाना परिसर से दुसरे दिन फिर भगाए गए दलाल, फरियादी को मिला न्याय

JAUNPUR. रामपुर थाना परिसर में जाकर जबरदस्ती गलत फरियादी का पैरवी करना दलालों को भारी पड़ गया और थानाध्यक्ष ने सीधे तौर पर दूसरे दिन भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। थानाध्यक्ष ने यहां तक कहा कि थाने के अंदर कभी मत आना।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के गंधौना मनापुर गांव में विकास मिश्रा पुत्र राजनाथ मिश्रा एवं धर्मराज मिश्रा पुत्र देवी प्रसाद मिश्रा के बीच बिजली के नंगे तार को लेकर काफी दिनों से विवाद था। गुरुवार की रात आरोप है कि नंगे तार को लेकर विवाद हो गया जिसमें नंगा तार ले जाने वाला पक्ष ने दूसरे पक्ष की बीच मारपीट हो गई। सूचना पर जमालापुर पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया।
शुक्रवार को कुछ दलालों के माध्यम से नंगा तार ले जाने वाला पक्ष मनगढ़ंत कहानी लिखते हुए थाने पर तहरीर दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने एक पक्ष की बात सुनने के बाद उनको लगा कि जो तहरीर में लिखी गई सभी बातें मनगढ़ंत है और किसी के द्वारा प्रेरित किया गया है। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी चौकी प्रभारी से लिया। चौकी प्रभारी ने थानाध्यक्ष को बताया कि जो तहरीर दिया है वही गुरुवार की रात मारपीट किया था और वह नंगा तार ले गया है इससे जान माल का खतरा हो सकता है। इसके बाद थानाध्यक्ष ने उक्त पक्ष के साथ गए दलालों से कहा कि गलत का पैरवी करना पूरी तरह गलत है इसलिए तुरंत थाने से बाहर निकल जाइए। जिसके बाद सभी दुम दबाकर थाने से बाहर चले गए। उसके बाद थानाध्यक्ष ने दूसरे पक्ष को भी बुलाकर शांति भंग में दोनों का चालान कर न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार द्वारा फरियादियों के साथ लगातार न्याय पर न्याय किया जा रहा है जिससे थाने में वर्चस्व से कायम कर चुके दलालों का वर्चस्व खत्म होता जा रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!