शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI .भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एसएम खान ने अपना जन्मदिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित कर ‘सेवा पखवाड़े’ के रूप में मनाया।
गुरुवार देर शाम जोगेश्वरी (पश्चिम) के आनंदनगर, न्यू लिंक रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में खान ने संकल्प लिया कि जरूरतमंदों की सेवा ही उनका पहला लक्ष्य रहेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

गौरतलब है कि वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र और आसपास इलाकों में एसएम खान की छवि एक सेक्युलर नेता की रही है। होली, दीपावली या गणेशोत्सव जैसे हिंदू त्योहारों में वे बढ़-चढ़कर शामिल होते हैं, जिसकी क्षेत्रवासी खूब सराहना करते हैं।
एसएम खान के आनंदनगर स्थित कार्यालय पर लोगों की सहूलियत के लिए निःशुल्क हेल्थकार्ड, आधारकार्ड और राशनकार्ड बनाए जाते हैं। इसके आलावा जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक मदद देकर उनके दाखिले में भी सहयोग किया जाता है।

इस संबंध में जब एसएम खान से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य करने से उन्हें सुखद अनुभूति होती है और पुण्य भी प्राप्त होता है।
कार्यक्रम में चन्द्रकांत महाणिक, विजय सरोज, सुनील दुबे, विजय पाठक, चन्द्रकांत शिंदे, पंकज शर्मा, स्नेहित नागा, मनाजिर हुसैन, अमरचंद यादव, अनुराधा बावीस्कर और आरके दुबे सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कर भाजपा नेता एसएम खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी