MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहू तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जौनपुर के तत्वाधान में उपशाखा मड़ियाहूं लेखपाल संघ का चुनाव तहसील के सभागार में शुक्रवार की अपराह्न आयोजित किया गया। जिसमें जनपद से आए चुनाव अधिकारी जिला उपमंत्री सतीश कुमार ने लेखपालों से सामंजस्य बैठाते हुए संघ के चुनाव में सभी पदों को सर्वसम्मत से निर्विरोध कराया।

जिसमें लेखपालों द्वारा विभिन्न पदों पर चुनाव अधिकारी के सामने एक-एक नामांकन रखे जाने पर चुनाव अधिकारी सतीश कुमार ने मंत्री पद से शिव शंकर यादव, उपमंत्री नागेश, ऑडिटर रोहित मौर्य, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज पाठक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सिंह को निर्विरोध पदाधिकारी होने की घोषणा किया।
संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद से अनिल कुमार और राकेश कुमार सिंह ने नामांकन किया। जिसके कारण अध्यक्ष पद पर गतिरोध नहीं बनने के कारण चुनाव अधिकारी ने आपस में सामंजस्य स्थापित करने के लिए 20 मिनट का समय दिया। राकेश सिंह ने लेखपालों की पहल पर अपना नामांकन वापस ले लिया जिसके कारण अनिल कुमार को अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मत से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी सतीश कुमार ने चयनित पदाधिकारी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।लेखपाल की चुनाव में जनपद से निर्वाचन अधिकारी जिला उपमंत्री सतीश कुमार के अलावा जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन यादव, तहसील केराकत अध्यक्ष चंद्र मोहन यादव, जिला ऑडिटर बंसराज राव मौजूद रहकर लेखपालों के चुनाव में सफल सहयोग किया। चुनाव का संचालन लेखपाल फूलचंद यादव ने किया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी