BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी (गोरहिया) गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटना में घायल शिवम दूबे को गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था, जबकि उसका भाई मुकेश दूबे जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया जाता है कि जमीन को लेकर राजकुमार प्रजापति व शिवम दूबे के परिवार के बीच विवाद लंबे समय से चला आ रहा था।
शुक्रवार को निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचे लेखपाल के सामने ही आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राजकुमार प्रजापति पुत्र शिव आधार प्रजापति और राजन प्रजापति पुत्र स्व. राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय व चौकी प्रभारी विनोद चतुर्वेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी