RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर विकासखंड अंतर्गत पचुरुखी गांव में स्थित गौशाला में लापरवाही के चलते गोवंशों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सूचना पर पहुंची शासन प्रशासन ने चार मृत गायों को कब्जे में लेकर दफनाने की तैयारी कर रहे हैं, वही एक अधमरा गाय को डॉक्टरों द्वारा आशुलेट करने का दावा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पचुरूखी गौशाला पर रविवार की अपराह्न गौ रक्षा दल एवं अन्य संगठन गौशाला की शिकायत पर पहुंचे। गौशाला रक्षक दल ने बताया की गौशाला में कुल 190 गांयों का टैकिंग है। लेकिन चार गाय गौशाला परिसर में मृत पड़ा हुआ था जबकि एक गाय को कुत्ते एवं कौवे नोच रहे थे। गौशाला की स्थिति भयावह थी। अंदर चारे का भी अभाव था गौ रक्षा दल के आने के बाद ग्राम प्रधान ने चारे की भी व्यवस्था तुरंत किया।
पचुरुखी गौशाला की हालत खराब देखकर सूचना खंड विकास अधिकारी रामपुर अभिनव सरोज को दिया गया इसके साथ ही उपजिलाधिकारी मड़ियाहू नवीन कुमार श्रीवास्तव को भी घटना से अवगत कराया गया। करीब 5:00 बजे गौशाला पर उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं, खंड विकास अधिकारी के अलावा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहू गिरेंद्र कुमार सिंह एवं पशु डॉक्टर समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।
जांच के बाद मृत गायों को दफनाने का कार्य शुरू किया गया है और एक गाय जिसका कौवे ने आंख को घायल कर दिया है और कुत्ते नोच नोच कर गंभीर बना दिया है उस गाय को डॉक्टर ने इलाज के लिए एक कमरे में आसुलेट कर इलाज शुरू कराया है लेकिन उसके बचने की उम्मीद कम दिखाई पड़ती है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज ने बताया कि गौशाला में 190 गायों की टैकिंग किया गया है वीडियो में जो मृत गाए दिखाई पड़ रहा है वह बाहरी लोगों द्वारा मैदान में फेंका गया है लेकिन चार गाए गौशाला की मृत्यु पाई गई जिनको दफनाने का काम किया जा रहा है और एक गंभीर गाय का इलाज कराया जा रहा है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी