Breaking News

BARASATHI NEWS. बरसठी में जमीन के लालच में ननदों ने भाभी को घर में घसीट घसीटकर पीटा, मासूम बेटियां चीखती रह गई

BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ननदों और उनके पतियों ने जमीन के लालच में सगी भाभी घर में घसीट घसीटकर बुरी तरह पीटाई किया। हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब पीड़िता की मासूम बेटियां (उम्र मात्र 5 और 3 वर्ष) मां को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रहीं लेकिन महिलाओं का दिल नहीं पसीजा। पूरा मामला कैमरे में कैद होकर घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

फोटो- मां को पिटता देख दोनों बेटियां रोती चिल्लाती रही

घर में घुसकर हमला, महिला हुई अर्धनग्न
बरसठी बाज़ार की रहने वाले राजकुमार मौर्या की पत्नी हिना मौर्या हैं। हिना का पति रोजी-रोटी के लिए बाहर रहता है जबकि वह अपनी दो बेटियों और ससुर देवी प्रसाद मौर्या के साथ गांव में रहती है। हिना का आरोप है कि उसकी ननदें कंचन मौर्या (पत्नी धनीराम, निवासी देवनापुर भदोही) और रीता मौर्या (पत्नी अनिल मौर्या), अपने पतियों संग 10 सितंबर को मायके आईं और उकसावे में आकर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। चारों आरोपियों ने हिना को घर में घसीटते हुए जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा। कपड़े फटने से वह अर्धनग्न अवस्था में आ गई।
बेदर्द महिलाओं की हैवानियत को मासूम बच्चियों की चीखें भी न रोक पाईं

घटना के दौरान हिना की छोटी बेटियां रो-रोकर मां को बचाने की गुहार लगाती रहीं। लेकिन पिटाई कर रही महिलाएं जमीन की लालच में अंधी हो गई थी। घटना का मंजर देख आसपास के लोग भी मौके पर थे लेकिन ज्यादातर तमाशबीन बनकर खड़े रहे। किसी ने महिला को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई।

अधियारा द्वारा जमीन को लेकर की जा रही साज़िश

पीड़िता का आरोप है कि वृद्ध ससुर देवी प्रसाद मौर्या की कुछ जमीन गांव के टिम्मल मौर्या के पास अधिया पर है। अब टिम्मल, दबाव बनाकर उस जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराने की कोशिश कर रहा है। इसी साजिश में उसकी ननदें शामिल हो गईं और जब उसने विरोध किया तो उस पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, ननदों ने बुजुर्ग पिता को अपने साथ ले जाकर दबाव बनाया कि सारी जमीन दोनों बहनों के नाम कर दी जाए। इसके बाद उन्होंने हिना और उसकी बच्चियों को घर से निकाल बाहर किया और मकान पर ताला जड़ दिया।

“गरीब परिवार कहां जाए?” पीड़िता लगा रही गुहार

हिना का कहना है कि उसका पति दिमागी रूप से कमजोर है, ऊपर से दो छोटी बच्चियों की जिम्मेदारी है। ऐसे में अगर मायके की जमीन से भी बेदखल कर दिया गया तो उसका परिवार सड़कों पर आ जाएगा। उसने प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

बेटियां उठा रही है कानूनी दांव पेंच का लाभ

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने साफ आदेश दिए हैं कि बेटियों को मायके की संपत्ति में बेटों के बराबर अधिकार है। लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं है कि बहनों को हिस्सेदारी दिलाने के नाम पर भाइयों की पत्नियों और उनके बच्चों को प्रताड़ित किया जाए।
घटना के संबंध में बरसठी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही दोषियों पर कार्रवाई कीजाएगी

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!