Breaking News

MARIYAHU NEWS. कांग्रेस जनता से तमाम टैक्स लेती थी, लेकिन भाजपा एक टैक्स जीएसटी लेती है बोले राज्य मंत्री ऐ.के. शर्मा

MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं नगर पंचायत द्वारा जीएसटी बचत उत्सव एवं स्वच्छता पखवाड़ा सफाई मित्र सम्मान समारोह खैरूद्दीनगंज मोहल्ले में स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार की सांयकाल आयोजित की गई। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री माननीय ए.के. शर्मा रहे। मैरिज हॉल को व्यापारियों एवं मातृ शक्ति से खचाखच भरा हुआ देखकर मुख्य अतिथि शर्मा गदगद रहे।

फोटो: व्यापारियों से खचाखच भरा कार्यक्रम स्थल

समारोह को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टैक्स के दरों में बदलाव पर एक राष्ट्र एक टैक्स करके अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम किया है इसका लाभ मध्य और गरीब परिवारों को मिल रहा है। श्री शर्मा जीएसटी बचत उत्सव एवं स्वच्छता पखवाड़ा समारोह में बोले। उन्होंने कहा कि मैं आ रहा था नगर काफी स्वच्छ दिखा जनपद के बाकी नगर पंचायत मड़ियाहूं नगर पंचायत से कंपटीशन करें क्योंकि इस नगर पंचायत को मैंने देखा चारों तरफ स्वच्छ ही स्वच्छ दिखाई पड़ा।

फोटो: समाजसेवी वैश फारुकी नगर विकास मंत्री का पुष्प गुच्छ से स्वागत करते हुए

उन्होंने पूछा कि मड़ियाहूं स्वच्छता में किस नंबर पर था तो नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने बताया प्रथम नंबर पर था जिसके बाद उपस्थित लोगों को अपनी संवाद के माध्यम से नसीहत दिया कि नगर पंचायत मड़ियाहूं की तरह जनपद की बाकी नगर पंचायते काम करें जिससे उनका भी नंबर प्रथम आए। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारूकी को स्वच्छता के लिए बधाई दिया।

फोटो- कोऑपरेटिव अध्यक्ष अजय सिंह ने मां विंध्यवासिनी का चुनरी पहनाकर मंत्री जी का स्वागत करते हुए

इसके बाद समारोह में उपस्थित व्यापारियों को जीएसटी बचत उत्सव के लिए विस्तृत जानकारी दिया और मोदी सरकार की सराहना किया। उन्होंने कहा कि जिन सामानों पर 28% जीएसटी लगाया गया था आज वह घटकर 5% से 12% तक हो गया है इससे व्यापारियों को राहत ही राहत मिला है।

फोटो: राज्य मंत्री एके शर्मा को स्मृति चिन्ह देते समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी

उन्होंने कहा कि इंश्योरेंस सेक्टर में जीएसटी जहां 18 प्रतिशत था वहां जीरो प्रतिशत कर दिया गया है। आज व्यापारियों को ऊपर कोई भी टैक्स का बोझ नहीं है लेकिन कांग्रेस की जमाने में तमाम तरह से टैक्स वसूला जाता था जिससे व्यापारी परेशान रहते थे हमेशा उन्हें जेल जाने का भय रहता था लेकिन आज केवल एक टैक्स लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार व्यापारियों के हित में काम कर रही है जबकि कांग्रेस झूठी अफवाह फैला कर सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है बताया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने कहा कि संविधान बदल दिया जाएगा आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा लेकिन ना तो संविधान बदला गया न ही आरक्षण खत्म किया गया, कहां कांग्रेस के लोग झूठी अफवाहे फैलाकर केवल अपनी राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों का इसी तरह सहयोग बना रहा तो 2047 तक भारत विकसित देश बन जाएगा। श्री शर्मा मैरिज हॉल को खचाखच व्यापारियों से भरा देखकर गदगद हो गए उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि मुझे सुनने के लिए व्यापारी इतनी संख्या में पहुंचेंगे नहीं तो हम और पहले आ जाते चलिए हम फिर मड़ियाहू आएंगे और व्यापारियों से वार्ता करेंगे। ज्यादा समय नहीं दे पाने के लिए व्यापारियों से क्षमा भी मांगी। अपनी संबोधन के अंत में मुख्य अतिथि ने उपस्थित व्यापारियों एवं अन्य लोगों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलवाई
मुख्य अतथि से पूर्व जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश चंद, सांसद बीपी सरोज, जिलाध्यक्ष मछलीशहर अजय कुमार सिंह, विधायक डॉ. आरके पटेल ने भी संबोधित किया।
विधायक डॉ. आरके पटेल अपने संबोधन में मड़ियाहूं विधानसभा को मछलीशहर विधानसभा बोलकर मुख्य अतिथि श्री शर्मा से विकास की सौगाते मांगे, हालांकि बाद में गलती का एहसास हुआ तो उसको सुधार कर मड़ियाहूं विधानसभा बोले। इसी तरह संचालन कर रहे भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को विधायक जी कुशल संचालन कर्ता श्री मिश्रा जी बोल गए। इस दौरान संचालन कर रहे राजेश सिंह को झेपना पड़ा। जिसकी चर्चा समारोह में व्यापारियों और अतिथियों के बीच जमकर रही।
समारोह में उपस्थित नगर पंचायत के समस्त सभासद अरविंद कुमार चौरसिया, इजहार अहमद गुड्डू, राकेश कुमार गुप्ता, रवि मौर्य, राजेंद्र सोनकर, पप्पू बनवासी, इकबाल, डॉ.अब्दुल वाहिद, अनिल साहू, बबलू सोनकर, मनोज सोनकर, नितेश सेठ ने मुख्य अतिथि श्री शर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम से पूर्व समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी ने नगर पंचायत की तरफ से मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा का अंगवस्त्र, मेमोंटो, स्मृति चिन्ह एवं मालाओं से जमकर स्वागत हुआ।

फोटो: सफाई कर्मी को प्रशस्ति पत्र देते हुए राज्य मंत्री श्री ऐ.के. शर्मा

मुख्य अतिथि ने स्वच्छता में मड़ियाहूं नगर को प्रथम लाने के लिए सहयोग देने वाले सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसी दौरान पूर्व सांसद डीपी सरोज जिलाध्यक्ष अजय कुमार विधायक डॉ आरके पटेल, अपर जिला अधिकारी जौनपुर का भी स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र से स्वागत किया गया।
समारोह मे आए अतिथियों का आभार समाजसेवी कमाल अख्तर फारूकी ने किया, संचालन भाजपा के पूर्व मड़ियाहूं मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने किया।
इस मौके पर तहसीलदार मड़ियाहूं राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी मडियाहू नवीन कुमार श्रीवास्तव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष रामपुर विनोद जायसवाल, ब्रह्मदेव उपाध्याय, चंद्रप्रकाश सिंह पप्पू, कंवलजीत सिंह गब्बर, चंद्रेश यादव एडवोकेट, विनोद कुमार सेठ, डॉ अरुण कुमार मिश्रा, डॉ अजय सिंह कोऑपरेटिव अध्यक्ष, टीवीएस मेराज, जकाउल्लाह, अनिल गुप्ता पूर्व सभासद, रामचंद्र जायसवाल, ब्रह्मदेव उपध्याय, सोनू सिंह, शुभम सिंह, विनोद सेठ, अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, गुड्डू चौरसिया, अनूप कुमार, बड़े बाबू अमरनाथ विश्वकर्मा, श्याम नारायण मिश्रा, कहकसा शमीम, के अलावा मो.आरिफ राइन, मानचित्र इंजीनियर पुष्पांक पटेल मौजूद रहे।

 

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!