Breaking News

MUMBAI NEWS. सेवा पखवाड़ा में रक्तदान शिविर और नेत्र अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. सामाजिक संस्था रीता सिंह फाउंडेशन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को देर शाम दिंडोशी (पूर्व) के तानाजी नगर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल परिसर में “रक्तदान शिविर एवं नमो नेत्र संजीवनी अभियान” आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ उठाया।

फोटो: मेडिकल कैंप में लोगों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श देते हुए डॉक्टरों की टीम।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अनुशंसा तथा विधायक राजहंस सिंह व भाजपा मुंबई के अध्यक्ष अमित साटम के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 128 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में 1,380 लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया और 200 से अधिक लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए कूपन बांटे गए। इसके अलावा जरूरतमंदों को मुफ्त में दवाइयाँ जैसे मल्टीविटामिन, विटामिन C, B और आयरन की गोलियाँ भी वितरित की गईं। शिविर में ब्रह्मकुमारीज हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं दीं।

फोटो: मेडिकल कैंप से लाभ उठाने वालों का डेटा संकलित करती हुईं आयोजक रीता नीलेश सिंह

रीता सिंह फाउंडेशन की अध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक रीता नीलेश सिंह ने बताया कि मूसलाधार बारिश के बावजूद भी बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में भाग लेकर अभियान को सफल बनाया। उन्होंने जनता के उत्साह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रीता सिंह फाउंडेशन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!