BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के झिंगुरिया गांव में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बालमुकुंद पुत्र राजकुमार हरिजन निवासी झिंगुरिया के रूप में हुई है।
परिवारजन के अनुसार सुबह जब काफी देर तक बालमुकुंद कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो सभी के होश उड़ गए बालमुकुंद का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही बरसठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि — “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।” गांव में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है, और हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आखिर किन कारणों से बालमुकुंद ने यह दर्दनाक कदम उठाया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी