Breaking News

RAMPUR NEWS. रामपुर का ऐतिहासिक दशहरा मेला 11 व 12 को, थानाध्यक्ष बोले मेले में अराजकता बर्दाश्त नहीं

RAMPUR.जौनपुर जिले के नगर पंचायत रामपुर में सदियों पुरानी ऐतिहासिक दशहरा मेला इस वर्ष 11 अक्टूबर को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा, जबकि 12 अक्टूबर को भव्य भरत-मिलाप कार्यक्रम संपन्न होगा। इस वर्ष रामपुर का ऐतिहासिक दशहरा मेला तेज तर्रार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनोद कुमार की देखरेख में संपन्न होगा। मेले की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स की भी व्यवस्था किया है गुरुवार को प्रशासनिक अमले के साथ थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मेला परिसर समेत अन्य स्थानों की गहन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लिया।

फोटो: एसडीएम नवीन कुमार सीओ गिरेंद्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल एवं तेज तर्रार थानाध्यक्ष विनोद कुमार

गुरुवार को आगामी मेला की सुरक्षा व्यवस्था देखने कौन-कौन लोग पहुंचे
इस वर्ष 11 व 12 अक्टूबर से रामपुर में ऐतिहासिक मेला एवं भरत मिलाप का आयोजन किया गया है। तेज तर्रार इंस्पेक्टर विनोद कुमार की देखरेख में गुरुवार की शाम उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गिरेंद्र कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार जायसवाल ने धनुहां पोखरे पर लगने वाले विशाल मेले का जायजा लिया। अधिकारियों ने मेला परिसर में लगने वाले झूला एवं अन्य दुकानदारों को विशेष हिदायत दिया और सुरक्षा का भावना उनके अंदर भरा। अधिकारियों ने कहा कि किसी प्रकार की अराजक तत्वों द्वारा कोई भी हरकत करने पर मेला परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों को सूचना दें हम आपके साथ में हैं।
रामपुर की ऐतिहासिक भरत मिलाप पर जनता की नजरिया
रामपुर नगर पंचायत का ऐतिहासिक मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान भी माना जाता है। हर साल की तरह इस बार भी मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शकों के उमड़ने की संभावना है। स्थानीय लोगों में दशहरा मेले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह आयोजन नगर पंचायत की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।

फोटो: रामपुर मेला परिसर में झूला के लिए गिरा सामान

भरत मिलाप को लेकर प्रशासन की क्या रहेगी तैयारियां
मेले की विशालता और संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारियों को पूरी तरह चाक-चौबंद कर लिया है। प्रशासनिक टीम ने स्थल का निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और आपात सेवाओं के प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
मेला व भरत मिलाप की सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष ने क्या किया उपाय
इस वर्ष भरत मिलाप कुशल संपन्न हो इसके लिए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने मेला परिसर में अराजक तत्वों का प्रवेश न हो इसके लिए उन्होंने दर्जनों चिन्हित अराजक तत्वों को लाल कार्ड घर-घर जाकर पुलिस कर्मियों ने दिया है और हिदायत दिया है कि मेला अथवा भरत मिलाप देखने आए लेकिन शांतिपुर्वक मेला देखने के बाद अपने घर चले जाएं अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पिछले वर्ष भरत मिलाप के दौरान रामपुर में क्या हुआ था
पिछले वर्ष रामपुर भरत मिलाप के दौरान थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय थे। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था ठीक से नहीं होने के कारण बरसठी तिराहे पर इस कदर भगदड़ मची की एक ट्रैक्टर चप्पल पुलिस को उठानी पड़ी संयोग रहा की कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हो पाई इसके अलावा आकस्मिक दो लाशे भी मेले के अंदर मिली। जिसका पोस्टमार्टम पुलिस को कराना पड़ा।
तेज तर्रार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने क्या कहा
इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मेला परिसर में किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी। परिसर के अंदर और सड़क पर सिविल ड्रेस में हमारे पुलिसकर्मी रहेंगे किसी प्रकार की हरकत पर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। इस दौरान सिविल ड्रेस में महिला पुलिस भी मेले की निगरानी करेंगे। अराजकता फैलाने वाले लोगों को अगर पुलिस गिरफ्तार करती है तो उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजने का काम किया जाएगा।

 

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!