शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
मुंबई। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष क्लाईव डायस को मुंबई कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की संस्तुति पर, पार्टी के महासचिव व सांसद केसी वेणुगोपाल द्वारा की गई।
अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए क्लाईव डायस ने कहा कि पार्टी ने जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वह कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड़, प्रभारी रमेश चेन्नीथला, सह प्रभारी यूबी वेंकटेश तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
डायस ने कहा कि वे नई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और मनोयोग के साथ निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी के जनाधार को और बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में कांग्रेस को सफलता दिलाने के लिए वे पूरी मेहनत से कार्य करेंगे।
गौरतलब है कि क्लाईव डायस की पहचान पार्टी में बेदाग छवि वाले, तेजतर्रार और जमीनी नेता के रूप में होती है। वे अब तक तीन बार ब्लॉक अध्यक्ष, दो बार उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष और एक बार नगरसेवक रह चुके हैं।
क्लाईव डायस की इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। पार्टी के बड़ी संख्या में सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी