MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता तहसील के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल यादव एडवोकेट के बड़े भ्राता समाजसेवी एवं रानीपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव राजा साहब जी की लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट वाराणसी में किया गया। राजा साहब के आकस्मिक मौत पर उनके छोटे पुत्र प्रधान राणा पुष्पेश यादव के दरवाजे पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।
शुक्रवार को मड़ियाहूं तहसील के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह के साथ अधिवक्ता अभय राज सिंह, कमलेश सिंह, सीपी श्रीवास्तव, रोहित कुमार, अनिसुर्हमान ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह ने कहा कि राजा साहब की क्षेत्र में अलौकिक छवि रही है। जब तक हम लोगों के बीच में रहे वह समाजसेवी के रूप में लगातार पहचान जाते रहे। वह हम लोगों के बीच एक परिवार के रूप में रहे। उनकी मौत ने जनमानस को झकझोर दिया है। राजा साहब की भरपाई तो नहीं हो सकती लेकिन उनके किए गए कार्यों की यादे जीवन पर्यंत होती रहेगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी