Breaking News
फोटो: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमित साटम का स्वागत करते हुए श्रीकुल पीठ,काशी पीठाधीश्वर डॉ. सचिन्द्रनाथ जी महाराज।

MUMBAI NEWS. वर्सोवा पैटर्न समाज के लिए घातक, उसे रोकना जरूरी: अमित साटम

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. भारत विकास परिषद, शाखा जुहू की ओर से अंधेरी (पश्चिम) के लोखंडवाला स्थित सेलिब्रेशन क्लब में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में क्षेत्र के विकास में बाधा बन रही समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और उनके समाधान के लिए सार्थक सुझाव दिए गए।

फोटो: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमित साटम का स्वागत करते हुए श्रीकुल पीठ,काशी पीठाधीश्वर डॉ. सचिन्द्रनाथ जी महाराज।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा, मुंबई अध्यक्ष व विधायक अमित साटम ने इस अवसर पर कहा कि आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एक ऐसा संगठन है, जिसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर हिंदुत्व की विचारधारा के माध्यम से भारतीय संस्कृति और सभ्यतागत मूल्यों को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा, “आरएसएस की देन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर भारत का नाम गौरवान्वित किया और आकाश में तिरंगा फहराकर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।”

साटम ने कहा कि लोखंडवाला, वर्सोवा के विकास में कई समस्याएं बाधा बनकर खड़ी हैं, जिन पर ठोस कार्यवाही की आवश्यकता है। उन्होंने वर्सोवा के वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि “वर्सोवा का विधायक क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर उदासीन है। उसका ‘वर्सोवा पैटर्न’ समाज के लिए घातक और हमारे लिए चुनौती है। हमें इसे रोकना होगा। अगर हम वर्सोवा में खड़े हो गए, तो समझ लो हम पूरे मुंबई में खड़े हो जाएंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि मुंबई की असली पहचान इसकी विविधता और सर्वसमावेशी संस्कृति है, जहां देश के कोने-कोने से लोग आकर बसते हैं। “मुंबई की इस पहचान को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतितियों का सत्कार किया गया।
कार्यक्रम में श्रीकुल पीठ, काशी पीठाधीश्वर डॉ. सचिन्द्रनाथ जी महाराज, सीताराम पारिक, एस.एस. गुप्ता, माणकचंद डागा, रवि प्रकाश, कैलाश गुप्ता, ललित त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, डॉ. आशीष पाथरीकर, अनुपम शुक्ल, संजय पांडे, भाजपा उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष ज्ञानमूर्ति शर्मा, विजय पाठक, रवि गुप्ता, जगदीश शर्मा, एड. राजनारायण ‘राज’ यादव, उर्मिला गुप्ता, सुनील दुबे और चन्द्रकांत शिंदे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!