RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना पुलिस ने हत्या के मुकदमे में फरार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो अदद चाकू बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो सगे भाई तथा एक बाल अपचारी है।
रामपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि 11 अक्टूबर को ग्राम वाजिदपुर निवासी विशाल गौतम की रामपुर विजयदशमी का मेला दिखाने के बहाने ले जाकर चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्यारे ने हत्या की घटना को छुपाने के लिए शव को बसुही नदी में छुपा दिया गया था।
सूचना के बाद पुलिस जांच में पता चला कि उसी गांव के अजीत गौतम पुत्र हरीगेन गौतम, बाल अपचारी शुभम गौतम उर्फ़ टमाटर पुत्र चंद्रेश गौतम, लकी राव पुत्र राजेश कुमार ने विशाल गौतम की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए बसुही नदी में फेंक दिया था, ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके।

घटना की संबंध में बताया जाता है कि वाजिदपुर निवासी अजीत कुमार और विशाल गौतम से पूर्व में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था इसके बाद तभी से अजीत गौतम विशाल को जान से मारने के लिए जुगत में था। 11 अक्टूबर को वह अपने तीन साथियों के साथ विशाल गौतम को रामपुर मेला दिखाने के लिए बाइक पर बिठाकर लाया। जब सभी रामपुर पहुंचे तो वह अपने मौसी के घर चूड़ी देने के बहाने मडियाहू ले जाने लगा जब सीरिया बसुही पुल पर पहुंचे। वहां उन्होंने सिगरेट पीने के लिए पुल के पास बने डैम के पास सुनसान स्थान पर ले गए जहां सभी ने मिलकर चाकुओं से वार करते हुए विशाल की नृशंस हत्या कर दिया और विशाल के शव को ठिकाने लगाने के लिए एक सफेद प्लास्टिक की बोरे में भरकर नदी में डाल दिया।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस अजीत कुमार गौतम पुत्र हरगेन गौतम निवासी वाजिदपुर, लकी राव पुत्र राजेश कुमार निवासी देवनाथपुर पचौली एवं बाल अपचारी शुभम उर्फ टमाटर गौतम पुत्र चंद्रेश गौतम उर्फ़ दरोगा निवासी वाजिदपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ में हत्या किए जाने की बात कबूल करने पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी जमालापुर सुरेशकुमार, संतोष कुमार सिंह राम आश्रम कुशवाहा कमलेश कुमार हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव अनिरुद्ध प्रसाद कांस्टेबल विनोद यादव सुरेश यादव शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी