Breaking News
फोटो: कार्यक्रम में अतिथि एड. अवनीश सिंह का सत्कार करते हुए कॉपरेटिव स्टूडेंट फार्मासिस्ट एसोसिएशन के लोग

MUMBAI NEWS. जोगेश्वरी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का 903 लोगों ने लिया लाभ

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर कॉपरेटिव स्टूडेंट फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से रविवार को जोगेश्वरी (पूर्व) के बेहरामबाग स्थित शिव शक्ति तरुण मित्र मंडल अखाड़ा परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 903 लोगों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष एड. अवनीश तीर्थराज सिंह ने इस अवसर पर कहा कि “फार्मासिस्ट का कार्य केवल दवा देना नहीं, बल्कि यह विज्ञान, सेवा और संवेदनशीलता से जुड़ा हुआ एक जिम्मेदारी भरा दायित्व है।” उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और डॉक्टर तथा मरीजों के बीच की वह कड़ी हैं जिनके बिना स्वास्थ्य सेवाओं की कल्पना नहीं की जा सकती।

एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम आनंदम कश्यप ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, शिक्षा और सेवा के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में संस्था मुंबई स्तर पर बड़े पैमाने पर सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित करेगी।

शिविर के दौरान कुछ युवा डॉक्टरों का सत्कार भी किया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव योगेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष आकाश यादव, शुभम यादव, प्रवीण पांडे, विवेक पाल, संजय गौड़ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!