RAMPUR.जौनपुर जिले के रामपुर नगर पंचायत में 12 अक्टूबर का आयोजित भरत मिलाप के अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भरत मिलाप के दौरान आए अतिथियों का अंगवस्त्र के साथ भव्य स्वागत किया गया।

उद्योग व्यापार मंडल रामपुर के अध्यक्ष मनीष जायसवाल के नेतृत्व में कृषि फार्म के सामने लगाए गए मंच पर पहुंचे मड़ियाहूं के विधायक डॉ. आरके पटेल एवं पत्रकार इंडिया न्यूज़ के एंकर सौरभ त्रिपाठी, बृजराज चौरसिया, मनोज सिंह, जय सिंह समेत अन्य लोगों को मनीष जायसवाल, सतीश जायसवाल, विकास जायसवाल ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
मंच को संबोधित करते हुए मनीष जायसवाल ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए कृत संकल्प है। व्यापारी ईमानदारी के साथ अपना काम करें किसी भी संकट के समय आपका छोटा भाई मनीष जायसवाल हमेशा खड़ा रहेगा।
इस मौके पर नाजा दूबे, पप्पू उपाध्याय, छेदीलाल जायसवाल, पंचम मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, लालचंद सोनकर, पंकज बरनवाल, सोनू बरनवाल, अरुण विश्वकर्मा, अभिषेक जायसवाल, राजन जायसवाल, चिंटू जायसवाल, अशोक दुबे, कमलेश गुप्ता, पंकज जयसवाल, भोरिक समेत उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रामपुर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी