Breaking News
फोटो: मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी सुनीता नासिककर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए। साथ में अंजली सरकाले।

MUMBAI NEWS. नेत्रहीनों के सम्मान में दीपावली स्नेह सम्मेलन, अंधेरी में अनिर्वेध चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल.

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. दीपावली के शुभ अवसर पर अनिर्वेध चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को अंधेरी (पूर्व) के कोलडोंगरी स्थित शुभ मंगल हॉल में नेत्रहीनों का दीपावली स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दृष्टिबाधित साथियों को मिष्ठान वितरित कर दीपोत्सव की खुशियाँ साझा की गईं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी सुनीता नासिककर ने कहा कि, “सक्षम की सहायता तो सभी करते हैं, किंतु असक्षम की सेवा ही सच्ची समाजसेवा होती है। दृष्टिबाधित व्यक्ति भी ईश्वर की अद्भुत रचना हैं, अतः उनके साथ प्रेम, करुणा और सम्मान का व्यवहार करना ही मानवता है।”

फोटो: मुख्य अतिथि सुनीता नासिककर अतिथियों को संबोधित करती हुई 

उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों को दिव्यांगजनों के उत्थान और अधिकारों के लिए अपनी लेखनी के माध्यम से लगातार आवाज उठानी चाहिए।

कार्यक्रम में लोगों के लिए गीत-संगीत का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था,इसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट की अध्यक्षा अंजली सरकाले ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रमुख सलाहकार संतोष रहाटे, सचिन सरकाले, चंद्रशेखर चव्हाण सहित बड़ी संख्या में अनिर्वेध चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!