Breaking News

SUJANGANJ NEWS. संदिग्ध अवस्था में विवाहिता ने लगाई फांसी हुई मौत

SUJANGANJ. सुजानगंज थाना क्षेत्र के गोल्हनामऊ विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोल्हनामऊ गांव निवासी इंद्रेश सिंह की पत्नी प्रिया सिंह उम्र 32 वर्ष गुरुवार सुबह अपने कमरे में सो रही थी। जब उसका दरवाजा देर तक नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा पर पहुंच कर आवाज़ लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने किसी तरह कुण्डी तोड़कर दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो मृत्यु लाश पड़ी हुई मिली। आनन फानन में सामुदायिक केंद्र सुजानगंज ले आए। देखते ही डाक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतका के पिता जय कुमार सिंह निवासी तिवरान थाना नेवढ़िया लखनऊ जा रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। बिटिया को मृत्यु देखकर फफक फफक कर रोने लगे। उन्होंने लिखित तहरीर देकर परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। रात में ही सास से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हुई थी। यह जानकारी मुझे फोन से बताई थी।
सूचना पर थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर लाश को पोस्टमार्टम में भेजकर घटना की जांच में जुट गए हैं। सास आभा सिंह उम्र 56 वर्ष ससुर राम अकबाल उम्र 57 वर्ष रोजी रोटी के सिलसिले से बाहर रहते हैं।
इस घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतिका के पिता की तहरीर पर सास, ससुर, और पति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!