Breaking News
फोटो डाक बंगला पर नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को वस्त्र बैठकर स्वागत करती हुई

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहू नगर अध्यक्ष रुकसाना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का डाक बंगला पर किया स्वागत

MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं नगर में अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का शुक्रवार को नगर में पहुंचते ही जमकर स्वागत हुआ। डाक बंगला पर नगर पंचायत अध्यक्ष रूकसाना ने उनका स्वागत कर दिल जीत लिया। स्वागत से अभीभूत अनुप्रिया पटेल ने कहा कि नगर में आपकी तारीफ काफी सुनी हूं शीघ्र ही लखनऊ में मुलाकात होगी। नगर के लिए जो सहयोग हो सकेगा मैं करने के लिए तैयार हूं।

फोटो: समाजसेवी कमाल अख्तर फारूकी से हाल-चाल पूछती अद एस राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल

अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल शुक्रवार को यश:कायी बोधिसत्व सोने लाल पटेल की परिनिर्वाण दिवस पर नगर की रामलीला मैदान में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करने के लिए स्वच्छ एवं सुंदर नगर पंचायत मड़ियाहूं में प्रवेश करते ही डाक बंगला के सामने नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी द्वारा सम्मान करने के लिए वाहन के काफिले को रोका गया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने रुककर नगर अध्यक्ष रुकसाना का अभिवादन स्वीकार किया और उनके द्वारा पुष्प गुच्छ एवं सफेद शाल देकर स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष के स्वागत से अनुप्रिया पटेल अभिभूत होकर कहा कि आपके विषय में कार्यकर्ताओं द्वारा काफी कुछ सुना हूं शीघ्र ही लखनऊ में मुलाकात होगी जो भी हमारे द्वारा सहयोग होगा हमेशा साथ खड़ी हूं।

फोटो: राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को पुष्प गुच्छ देती नगर अध्यक्ष रुकसाना

इस मौके पर विधायक डॉ. आरके पटेल, भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल समेत काफी कार्यकर्ता डाक बंगला पर मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!