Breaking News
फोटो: परिनिर्वाण दिवस पर विशाल जनसभा को सुनने के लिए मुस्लिम महिलाएं भी काफी संख्या में पहुंची

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं में अनुप्रिया पटेल की जनसभा में मुस्लिम महिलाओं की रही दबदबा

बृजराज चौरसिया एडिटर-इन-चीफ
MARIYAHU. मड़ियाहूं में अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की विशाल जनसभा में काफी संख्या में मुस्लिम महिलाओं के पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में देर शाम तक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। राजनीतिक जानकार अपनी-अपनी तरह से मुस्लिम महिलाओं के ऊपर जनसभा में पहुंचने का अलग-अलग तर्क बैठा रहे हैं। लेकिन अनुप्रिया पटेल मुस्लिम महिलाओं की पहुंचने से प्रफुल्लित नजर आई।

फोटो: राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को पुष्प गुच्छ देती नगर अध्यक्ष रुकसाना

आपको बता दे की मड़ियाहूं नगर में प्रवेश करते ही नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना एवं उनके समाजसेवी पति कमाल अख्तर फारुकी अपने समर्थकों के साथ डाक बंगला पर सर्वप्रथम रोककर अद एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर किया। नगर पंचायत अध्यक्ष भी मुस्लिम समाज से आती है। यह स्वागत नगर अध्यक्ष रुकसाना की अनौपचारिक भले रही हो लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पटेल के लिए यह स्वागत अलग सा ही दिखा। स्वागत के बाद श्रीमती पटेल ने खुद नगर अध्यक्ष से लखनऊ में मिलने और हर सहयोग नगर के विकास में प्रदान करने का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं नगर अध्यक्ष की तारीफ भी जमकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने किया।

फोटो: श्रीमती अनुप्रिया पटेल की जनसभा में पहुंची मुस्लिम महिलाएं

जब राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल यश:कायी डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा स्थल पर पहुंची तो अपना दल एस के कार्यकर्ताओं के अलावा आगे की कतार में काफी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी उनको सुनाने के लिए कुर्सियों पर कतारबद्ध बैठी हुई थी जिसको देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंदर ही अंदर गदगद हो गई और कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरते हुए 2027 तक पार्टी को नंबर वन बनाने की संकल्प दिलवा डाली।

फोटो: डाक बंगला पर स्वागत के लिए पहुंची नगर अध्यक्ष रुकसाना और समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी एवं अन्य

काफी संख्या में पहुंची मुस्लिम महिलाओं को देखकर अपना दल एस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल भी आए जन समूह को देखकर काफी खुश हुए और उन्होंने मड़ियाहूं विधानसभा के पार्टी विधायक डॉ. आरके पटेल की मंच से जमकर तारीफ किया।

फोटो: समाजसेवी कमाल अख्तर फारूकी से हाल-चाल पूछती राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल

आपको बता दें कि यश:कायी डॉ. सोनेलाल पटेल की परिनिर्वाण दिवस पर बीते एक हफ्ते से विधायक डॉक्टर आरके पटेल ने जनसभा को सफल बनाने के लिए पुरी जी जान लगा दिया था, मछलीशहर के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विधायक डॉ. आरके पटेल ने हर बस्ती में जाकर कार्यकर्ताओं से मिले और जनसभा को सफल बनाने की अपील किया था। अपेक्षा से अधिक करीब 8000 की भीड़ शुक्रवार को मड़ियाहूं नगर के मेला मैदान में लोगों को देखने को मिली। पार्टी सूत्रों की माना जाए तो जनसभा के लिए 6000 कुर्सियां मेला मैदान में लगाई गई थी जो पूरी तरह जनसमूह से भर गई थी इसके इतर लोग अगल-बगल खड़े होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के भाषण को सुना।

फोटो: राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को अंग वस्त्र भेंट करती नगर अध्यक्ष रुकसाना

लेकिन जनसभा में मुस्लिम महिलाओं की पहुंचने से राजनीतिक जानकर हैरान है बताते तो यहां तक है कि मुस्लिम महिलाओं के पहुंचने से ऐसा लगता है कि एक पार्टी का जनाधार अब खिसकने लगा है और वह अन्य पार्टियों से जुड़ने लगे है। फिलहाल चाहे जो भी हो लेकिन शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की जनसभा में पहुंची हजारों की जनसमूह और मुस्लिम महिलाओं का पहुंचना चर्चा का विषय बना दिया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!