Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं नगर पंचायत की बैठक में दीपावली एवं छठ पूजा की क्यों रही चर्चा पढ़े

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहू नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक शुक्रवार को 3:00 बजे नगर पंचायत के सभागार में अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ की देखरेख में और नगर अध्यक्ष रुकसाना की अध्यक्षता में सकुशल संपन्न हुई।

फोटो: बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष रुकसाना एवं अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़

शुक्रवार की अपराह्न 3:00 बजे मड़ियाहूं नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक समस्त सभासदों के साथ नगर अध्यक्ष रुकसाना की अध्यक्षता में और अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ की देखरेख में शुरू हुआ। बैठक के दौरान काफी सभासदों ने प्रस्ताव देकर खड़ंजा एवं अन्य कार्यों को करने की मांग किया जिसको नगर अध्यक्ष ने शीघ्र कार्य को शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही आगामी दीपावली और छठ पूजा त्यौहार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभासदों ने नगर अध्यक्ष से छठ पूजा को देखते हुए चुटका देवी मंदिर के तालाब को स्वच्छ करने और महिलाओं के चेंजिंग रूम को बनवाने एवं पूजा करने वाली महिलाओं के अन्य सुविधाओं पर विस्तार रूप से चर्चा की गई।जिसे बैठक में एक स्वर में छठ पूजा में आने वाली हर तकलीफों को दूर करने के लिए आश्वासन दिया गया। इसके अलावा बैठक में प्रकाश व्यवस्था नाली सफाई नगर में त्यौहार के मद्देनजर साफ-सफाई, चूना छिड़काव, टूटी फूटी नाली निर्माण आदि पर विस्तार रूप से उपस्थित सभासदों ने चर्चा किया जिस पर नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने समस्याओं को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर नगर पंचायत मड़ियाहूं के सभासद इजहार अहमद गुड्डू, अरविंद कुमार चौरसिया, राकेश कुमार गुप्ता, रवि मौर्य, राजेंद्र सोनकर, पप्पू बनवासी, इकबाल, डॉ.अब्दुल वाहिद, अनिल साहू, बबलू सोनकर, पिंकी सोनकर, अर्चना मौर्य, चांद बीबी, ममता वर्मा, इन्द्रा देवी के अलावा गुड्डू चौरसिया, अनूप कुमार, बड़े बाबू अमरनाथ विश्वकर्मा, कहकसा शमीम, मो.आरिफ राईन मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!