BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र के चतुर्भुजपुर परियत गांव की रहने वाली शीला देवी (45) की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि शीला देवी पहले से एक पैर से विकलांग थीं, जबकि उनका पति बोलने में असमर्थ है।
गरीबी और लाचारी के बीच किसी तरह अपने पति, एक बेटी और दो बेटों का सहारा बनी शीला की मौत ने परिवार को बेसहारा कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी घटना से गहरे सदमे में हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शीला जिस ऑटो से कहीं जा रही थीं, वह अचानक पलट गया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान शीला ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव में शोक की लहर फैल गई है। लोग शीला के परिवार को आर्थिक मदद और प्रशासन से सहयोग की मांग कर रहे हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी