Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहू तहसील के अधिवक्ता अशोक सैनी उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव बने

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील के बरसठी ब्लॉक निवासी अधिवक्ता अशोक सैनी को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन डॉ. अनिल जय हिंद ने अशोक सैनी को नियुक्ति पत्र देते हुए उनको बधाई दिया है और कहा है कि अशोक सैनी प्रदेश सचिव नियुक्त होने से पार्टी को गति मिलेगी।
दो दिन पहले अशोक सैनी को प्रदेश सचिव बनाए जाने की घोषणा पर मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में खुशी की लहर है। तहसील के अधिवक्ताओं ने अशोक सैनी को बधाई दिया है। बधाई देने वालों में तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सूर्यमणि यादव, चंद्र प्रकाश यादव, महेंद्र यादव, बी एल यादव, अनिसुर्रहमान, प्रदीप सिंह, इंद्रजीत भारती समेत काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने अशोक सैनी को बधाई दिया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!