शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. विधायक मुरजी ‘काका’ पटेल ने रविवार को अंधेरी (पूर्व) स्थित स्व. अवधनारायण तिवारी मार्ग के नूतनीकरण कार्य के पूर्ण होने के उपरांत उसका विधिवत लोकार्पण किया।
“काका ने कहा,अंधेरी को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए लिया हूं संकल्प”
इस अवसर पर विधायक मुरजी ‘काका’ पटेल ने कहा कि अंधेरी के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा, “अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता, लेकिन सामूहिक प्रयास से क्षेत्र का चेहरा बदला जा सकता है।”

विधायक पटेल ने बताया कि अंधेरी क्षेत्र के नागरदास सहित विभिन्न चौक, मार्ग और मंदिर जो जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं, उनका शीघ्र नूतनीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा, “मेरा चार वर्ष का कार्यकाल अभी शेष है, आप सभी निश्चिंत रहें — क्षेत्र के प्रत्येक विकास कार्य को पूरा किया जाएगा। अंधेरी को आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करना मेरा संकल्प है।”
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि “मुंबई जैसे महानगर में किसी उत्तर भारतीय के नाम पर मार्ग का निर्माण होना गर्व की बात है। इसके लिए विधायक मुरजी ‘काका’ पटेल का आभार, जिन्होंने अपनी निधि से इस मार्ग का नूतनीकरण कराया। आने वाली पीढ़ियाँ यह मार्ग देखकर समाजसेवी स्व. अवधनारायण तिवारी को याद करेंगी।” उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों की संस्कृति और धरोहरों को सहेजकर रखना चाहिए।
कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ. राधेश्याम तिवारी ने रखी, जबकि अतिथियों के प्रति आभार डॉ. शिवश्याम तिवारी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक सुरेंद्र दुबे, पंकज यादव, पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता रामाश्रय उपाध्याय, कांग्रेस नेता रमेश मिश्रा, समाजसेवी प्रमोद श्यामाचरण पाण्डेय, जगत गौतम, विनोद लक्ष्मीकांत तिवारी, अशोक पाण्डेय, डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. संदीप तिवारी, रविशंकर दुबे, रामा चौबे, दिनेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र दुबे, सुभाष दुबे, बच्ची सिंह, राकेश तिवारी और पत्रकार उत्तम पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी