Breaking News

MUMBAI NEWS. रेल हादसे की मुंबई कांग्रेस उभाप्र ने किया निंदा, रेलमंत्री से इस्तीफे और मुआवजा की किया मांग

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
मुंबई। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रक्सौल के लिए जाने वाली ट्रेन से तीन युवकों की गिरकर मौत की घटना पर मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग की है।
मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एड. अवनीश तीर्थराज सिंह ने कहा कि नासिक रोड रेलवे स्टेशन पर हुई यह दर्दनाक घटना रेलमंत्री के उस दावे की पोल खोलती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस बार दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर घर जाने वाले यात्रियों को टिकटों की किल्लत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भले ही रेल मंत्रालय ने त्योहारी सीजन में 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का दावा किया हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है।
सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मजदूर व कर्मचारी अपने गांवों में छठ और दीपावली मनाने के लिए हर साल मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों से लौटते हैं, किंतु इस बार भी टिकटों की भारी कमी और भीड़भाड़ के कारण उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रण से बाहर है और रेलवे प्रशासन पूरी तरह असहाय नजर आ रहा है।

सिंह ने रेल हादसे में मारे गए तीनों युवकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है और कहा कि रेल मंत्रालय को इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल राहत और मुआवजा देना चाहिए।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!