MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं नगर पंचायत आगामी छठ पूजा को देखते हुए नगर के चुटका देवी मंदिर पर लगने वाली विशाल मेले की तैयारी शुरू कर दिया है। इसके लिए तालाब के घाटों की साफ सफाई एवं तालाब के पानी को स्वच्छ बनाने की भी कवायद बुधवार से शुरू किया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया यह साफ सफाई अभियान आगामी तीन दिनों तक लगातार चलाया जाएगा।

आपको बता दे की लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के लिए 25 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक छठ व्रती महिलाओं की तैयारी नगर में धूमधाम से किया जाता है। 27, 28 अक्टूबर को चुटका देवी मंदिर पर छठ व्रती महिलाओं समेत बच्चों एवं अभिभावकों की भारी भीड़ रहती है जिसके कारण चुटका देवी मंदिर पर मेले जैसा दृश्य बना रहता है। इस दौरान मंदिर प्रांगण में काफी दुकान भी बिक्री के लिए सजी रहती है।

नगर पंचायत मड़ियाहूं छठ पूजा में किस प्रकार की कर रही तैयारी
नगर पंचायत मड़ियाहूं छठ पूजा को लेकर पूरी तरह सक्रिय रहती है। बुधवार की सुबह 8 बजे से नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, नगर अध्यक्ष रुकसाना के समाजसेवी पति कमाल अख्तर फारुकी, वैश फारूकी, नगर पंचायत के कर्मचारी गुड्डू चौरसिया, अनूप केसरवानी, बड़े बाबू अमरनाथ विश्वकर्मा एवं सभासद अरविंद चौरसिया रिंकू गुप्ता, मनोज सोनकर, बबलू सोनकर सभासद राजेंद्र सोनकर समेत बड़ी संख्या में सफाई कर्मी ने पहुंचकर जलकुंभी से आच्छादित तालाब के घाटों को सर्वप्रथम जलकुंभी निकालकर सफाई किया उसके बाद जाल द्वारा घाटों की घेराबंदी किया। तालाब के पानी में अत्यधिक काई की मात्रा को देखते हुए कर्मचारियों ने पानी का फिल्ट्रेशन किया ब्लीचिंग डालकर पानी के वास्तविक रूप को लाने का प्रयास किया। ब्लीचिंग के प्रभाव से तालाब का पानी पूरी तरह शुद्धता में परिवर्तित दिखाई पड़ी।

चुटका देवी मंदिर पर व्रती महिलाओं के लिए क्या रहेगी सुविधाएं
नगर पंचायत मड़ियाहूं के नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारूकी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक आस्था का महापर्व छठ त्यौहार को देखते हुए घाटों की साफ सफाई के साथ-साथ कालीन लगवाई जाएगी उसके साथ महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे और महिलाओं को बैठने के लिए टेंट एवं आरो पानी, चाय की व्यवस्था किया जा रहा है। इसके अलावा चुटका देवी मंदिर पर प्रकाश की व्यवस्था यानी स्ट्रीट लाइट पहले से ही लगाइ गई। अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने बताया की लोक आस्था के इस महापर्व के दिन हमारे नगर पंचायत के कर्मचारी भी तत्पर रहेंगे किसी भी जरूरत पर तुरंत साथ देंगे।

चुटका देवी मंदिर पर बुधवार की अपराह्न विधायक ने पहुंच कर क्या किया
बुधवार को 2:00 बजे मड़ियाहूं के विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने पहुंचकर चुटका देवी मंदिर के तलाब में उतरकर जलकुंभी को निकालने का प्रयास किया। घंटो चले इस अभियान में काफी संख्या में जलकुंभी को तालाब से बाहर निकाला गया। बाद में विधायक ने नगर अध्यक्ष रुकसाना के समाजसेवी पति कमाल अख्तर फारूकी से जलकुंभी को तालाब से निकलवाने का निर्देश देते हुए विधायक निधि से धन देने का आश्वासन दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी