Breaking News

RAMPUR NEWS. थाना रामपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

RAMPUR. थाना रामपुर पुलिस टीम ने आज दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। प्रभारी निरीक्षक रामपुर के निर्देशन में पुलिस टीम ने ग्राम रमईपुर, गोपालापुर में दबिश देकर दोनों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुरेश पुत्र दयानाथ और रमेश पुत्र दयानाथ, निवासी ग्राम रमईपुर, गोपालापुर, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महंगू यादव, प्रभारी चौकी गोपालापुर, कांस्टेबल प्रदीप यादव एवं कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे। पुलिस ने दोनों वारंटियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!