Breaking News

MUMBAI NEWS. भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व भाईदूज जनप्रहार फाउंडेशन ने हर्षोल्लास से मनाया

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. बहन और भाई के स्नेह, आशीर्वाद तथा सुरक्षा के प्रतीक का पर्व भाईदूज गुरुवार को पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इसी क्रम में सामाजिक संस्था जनप्रहार फाउंडेशन की ओर से अंधेरी (पूर्व) के पारसी पंचायत रोड स्थित संस्था कार्यालय पर एक स्नेहिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल बड़ी संख्या में बहनों को भेंट स्वरूप उनके जरूरत की सामानों को वितरित कर सम्मानित किया गया।

👆फोटो: कार्यक्रम में “जनप्रहार फाउंडेशन” के अध्यक्ष एड. रविकांत शुक्ला के साथ बहनें

इस दौरान बहनों ने भी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एड. रविकांत शुक्ला को तिलक कर आरती उतारी और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर एड. शुक्ला ने सभी बहनों का सम्मान करते हुए कहा कि —

> “भाईदूज भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मर्यादा और परस्पर स्नेह का अद्भुत उदाहरण है। यह पर्व समाज में प्रेम, एकता और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है।”

कार्यक्रम में शामिल बड़ी संख्या में बहनों को संस्था की ओर से आयुर्वेदिक सौंदर्य प्रसाधन सामग्रियों के साथ-साथ अन्य आवश्यक वस्तुएं भेंटस्वरूप प्रदान की गईं। पूरे कार्यक्रम का माहौल सौहार्द, स्नेह और पारिवारिक अपनत्व से ओत-प्रोत रहा।

👆फोटो: कार्यक्रम में “जनप्रहार फाउंडेशन” के अध्यक्ष एड. रविकांत शुक्ला को तिलक लगती हुईं बहनें

इस अवसर पर जनप्रहार फाउंडेशन की महिला विभाग प्रमुख तरुणा कुंभार, सविता कुंभार, वैशाली अंबुरे, आशा करकेरा, काजल मकवाना, विद्या कदम, निर्मला कोचरे, रुचि पाटणकर, साक्षी इसवलकर, रेशमा, पांचाल, सुषमा कदम, तृप्ति पांचाल, पल्लवी अवेरे, स्मिता घरत, नीलम सिंह, बराधा पाण्डेय और रीता सहित बड़ी संख्या में बहने उपस्थित थीं।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!