Breaking News

MARIYAHU NEWS. बार काउंसिल की प्रत्याशी मधुलिका यादव ने मड़ियाहूं तहसील में वकीलों के हित के लिए दहाड़ा

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील में बार काउंसिल चुनाव को लेकर अपनी प्रचार के लिए पहुंची प्रत्याशी पूर्व वाइस चेयरमैन बारकाउंसिल आफ उत्तर प्रदेश मधुलिका यादव ने अधिवक्ताओं के बीच जमकर दहाड़ा। मधुलिका ने कहा कि ऐसे लोगों को कत्तई वोट ना करें जो अपना उल्लू सीधा करते हैं और अधिवक्ताओं को देखना नहीं चाहते हैं। उन्होंने बताया कि बार काउंसिल में चुने गए लोग सीनियर अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं देना चाहते हैं बल्कि फर्जी लोगों को मेडिकल का लाभ देकर अपना वाहवाई लूटते हैं और जमकर बार काउंसिल का धन लूटाते हैं। वह कभी नहीं चाहते कि अधिवक्ताओं का COP उनके घर तक पहुंचे बल्कि वह चाहते हैं कि अधिवक्ता बार काउंसिल पर बार-बार आए और उनका चरण चुंबन करें।
उन्होंने बताया कि जब 2015 में मैं वाइस चेयरमैन थी तो मैं अधिवक्ताओं के भलाई के लिए वेबसाइट बनाना चाहती थी लेकिन बार काउंसिल के कुछ मेंबर इसका विरोध कर रहे थे वह चाहते थे कि अगर बार काउंसिल का वेबसाइट बन जाएगा तो दूसरे जिले के अधिवक्ता बार काउंसिल नहीं आएंगे और उनके चरण चुंबन नहीं करेंगे। सारे विरोध के बावजूद हमने वेबसाइट का निर्माण करवाया आज वेबसाइट काम भी कर रहा है। लेकिन जो सुविधा अधिवक्ताओं को मिलना चाहिए वह वेबसाइट से नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल वकीलों के हित में काम नहीं कर रही है। बताया कि फर्जी मेंबरों को स्वास्थ्य लाभ दिया जाता है सही वकीलों को स्वास्थ्य लाभ से वंचित किया जाता है।
उन्होंने ऐसे लोगों को अभिशापित भी किया और कहा सभी को कर्मों का फल मिलता है और यही भुगत कर जाना पड़ता है। स्वर्ग और नरक दोनों यही है मैंने बार काउंसिल की लोगों को नर्क भोगते हुए अपनी आंखों से देखा है जो अधिवक्ताओं की हक को खाएगा उसे नरक भोगना पड़ेगा।
प्रत्याशी मधुलिका यादव ने कहा कि पिछली बार हमने 150 मतों से पराजित हुई हूं अगर इस बार प्रथम वरीयता का मत देकर हमें विजई बनाते हैं तो हम अधिवक्ताओं के लिए 5 लाख की बीमा योजना लागू करवाऊगी। इसके साथ अधिवक्ताओं को दो हजार रुपए की पेंशन लागू करूगी, अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा 2 लाख तक दिलवाया जाएगा।उन्होंने बताया कि राजस्थान के तर्ज पर अधिवक्ताओं के लिए टोल टैक्स भी फ्री करवाऊंगी। यह सब संभव घर बैठे होगा जो वेबसाइट बार काउंसिल ने बंद कर दिया है उसको पुन: क्रियान्वित कराकर काम करूंगी।
मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने अधिवक्ताओं की हित को ध्यान में रखते हुए बताया कि जो भी मधुलिका यादव ने कहा वह अक्षरशः सत्य है क्योंकि COP के लिए मड़ियाहू तहसील के अधिवक्ता भी बार काउंसिल में दौड़ लगा रहे हैं लेकिन उनकी कई चप्पले घिस गई और अभी तक COP नहीं मिल पाया बल्कि केवल आश्वासनों का घुंटी बार काउंसिल ने पिलाया है उन्होंने बार काउंसिल के प्रत्याशी मधुलिका यादव एडवोकेट को प्रथम वरीयता का मत देकर विजई बनाने की अपील किया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!