MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के औवरैला गांव में शनिवार की अपराह्न नाली में पानी बहाने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष द्वारा असलहा से फायरिंग कर देने से लोग बाल बाल बच जाने का पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को असलहा समेत गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि औवरैला गांव में शनिवार की अपराह्न दान बहादुर सिंह और पड़ोसी तेज बहादुर सिंह के बीच नाली में पानी बहाने का विवाद हो गया इसके बाद आरोप है कि सहयोगी शिवम सिंह ने अपनी छत से अवैध असलहा से फायर झोंक दिया। पुलिस की माना जाए तो गोली से किसी व्यक्ति को कोई जानमाल की नुकसान नहीं हुई है। पीड़ित दान बहादुर के शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा लिखते हुए शिवम सिंह नामक व्यक्ति को असलहे के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने मड़ियाहूं कोतवाल इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह को घटना के प्रत्येक बिंदुओं की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की आदेश दे दिया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी