Breaking News

MARIYAHU NEWS. दर्शनार्थियों से भरी बोलोरो ट्रक से टकराई, दंपति समेत तीन की मौत छः घायल रामपुर की घटना

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को दहला दिया। विंध्याचल दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलोरो सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दंपति समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भदोही जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विंध्याचल दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

बोलेरो में सवार श्रद्धालु अंबेडकरनगर जनपद के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के पालीपट्टी गांव के निवासी थे। शनिवार को सभी विंध्याचल धाम दर्शन करने गए थे और रविवार सुबह वापस घर लौट रहे थे। करीब सुबह 11:30 बजे बोलेरो जैसे ही गंधोना गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार में दौड़ रही बोलेरो सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ी।

मौके पर मच गया कोहराम

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। जेसीबी की मदद से बोलेरो को सड़क किनारे हटवाया गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भेजवाया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को भदोही जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

तीन की मौत, तीन की हालत नाजुक

डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आलोक वर्मा (38 वर्ष), उनकी पत्नी गुड़िया वर्मा (32 वर्ष) और वृद्धा फूला देवी (70 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, घायल अभिराट वर्मा (16 वर्ष) को गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य महिलाएं जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बोलोरो की तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि बोलोरो को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बोलोरो की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मृतकों के गांव पालीपट्टी में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!